जालंधर ब्रीज:भारत के कोविड-19 टीकाकरण प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कल 1.13 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई। ये उपलब्धि पिछले 11 दिनों में तीसरी बार हासिल की गई। पिछले 24 घंटों में 1,13,53,571 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 69.90 करोड़ (69,90,62,776) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 72,26,439 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:
| एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,03,61,392 |
| दूसरी खुराक | 85,01,490 | |
| एफएलडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,83,31,433 |
| दूसरी खुराक | 1,36,58,274 | |
| 18-44 वर्ष आयु समूह | पहली खुराक | 27,76,44,784 |
| दूसरी खुराक | 3,59,16,927 | |
| 45-59 वर्ष आयु समूह | पहली खुराक | 13,80,26,694 |
| दूसरी खुराक | 5,89,70,434 | |
| 60 वर्ष से अधिक आयु | पहली खुराक | 9,03,51,520 |
| दूसरी खुराक | 4,72,99,828 | |
| कुल | 69,90,62,776 |
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों में 42,942 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,22,24,937 हो गई है।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक