जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों में 78,66,950 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 75.22 करोड़ (75,22,38,324) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 76,12,687 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:
| एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,03,64,718 |
| दूसरी खुराक | 86,13,207 | |
| एफएलडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,83,38,867 |
| दूसरी खुराक | 1,41,07,030 | |
| 18-44 वर्ष आयु समूह | पहली खुराक | 30,32,52,342 |
| दूसरी खुराक | 4,54,19,375 | |
| 45-59 वर्ष आयु समूह | पहली खुराक | 14,47,82,266 |
| दूसरी खुराक | 6,38,06,413 | |
| 60 वर्ष से अधिक आयु | पहली खुराक | 9,37,73,048 |
| दूसरी खुराक | 4,97,81,058 | |
| कुल | 75,22,38,324 |
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 24 घंटों में 37,127 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,24,84,159 हो गई है।परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.58% है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 79 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 25,404 नए मामले सामने आए।
देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,30,891 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.44 करोड़ (54,44,44,967) जाँच की गई हैं। देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 81 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.07 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.78 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर लगातार पिछले 15 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 98 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई ।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
आंखों की रोशनी लौटी, चेहरे खिले – 29 बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की