June 20, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत में कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 92.63 करोड़ से अधिक हुआ

Share news

जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों में 43,09,525 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 92.63 करोड़ (92,63,68,608) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 90,14,182 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,74,457
दूसरी खुराक 89,67,785
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,56,797
दूसरी खुराक 1,51,98,102
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 37,46,12,592
दूसरी खुराक 9,41,31,072
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 16,30,05,166
दूसरी खुराक 8,04,01,016
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 10,32,00,268
दूसरी खुराक 5,81,21,353
कुल   92,63,68,608

पिछले 24 घंटों में 24,602 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,00,258 हो गई है।

 नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.95% है। स्वस्थ होने की दर मार्च, 2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।


Share news