जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों में 75,57,529 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की टीकाकरण कवरेज सुबह 7 बजे के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 82.65 करोड़ (82,65,15,754)से अधिक हो गई। इस उपलब्धि को 81,05,030 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
आज प्रातः 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:
| एचसीडब्ल्यू | पहली खुराक | 1,03,69,831 |
| दूसरी खुराक | 87,67,189 | |
| एफएलडब्ल्यूएस | पहली खुराक | 1,83,46,681 |
| दूसरी खुराक | 1,46,16,924 | |
| आयु समूह 18-44 वर्ष | पहली खुराक | 33,47,62,522 |
| दूसरी खुराक | 6,47,24,317 | |
| आयु समूह 45-59 वर्ष | पहली खुराक | 15,29,73,905 |
| दूसरी खुराक | 7,07,83,297 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 9,79,37,287 |
| दूसरी खुराक | 5,32,33,801 | |
| कुल | 82,65,15,754 |
पिछले 24 घंटों में 34,167 रोगियों के स्वस्थ होने के साथ स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,27,83,741 हो गई है।
परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.77% है। स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से अब तक के उच्चतम स्तर है।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
आंखों की रोशनी लौटी, चेहरे खिले – 29 बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की