जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों में 71,38,205 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 83 करोड़ (83,39,90,049) के ऐतिहासिक आंकड़े के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 81,69,260 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,70,205 |
| दूसरी खुराक | 87,85,834 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,47,309 |
| दूसरी खुराक | 1,46,71,244 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 33,77,76,289 |
| दूसरी खुराक | 6,69,10,347 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 15,37,13,610 |
| दूसरी खुराक | 7,15,16,250 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 9,83,05,587 |
| दूसरी खुराक | 5,35,93,374 | |
| कुल | 83,39,90,049 |
पिछले 24 घंटों में 31,990 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,28,15,731 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.77% है। स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।

More Stories
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड गबन मामले में सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर में भव्य स्वागत
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन