जालंधर ब्रीज: भारत ने आज कोविड-19 महामारी के मामले में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। आज की तारीख में कुल सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर 2 लाख से नीचे यानी 1,97,201 पर आ गई। यह संख्या कुल मामलों का 1.86 प्रतिशत है। 207 दिनों के बाद यह अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। 27 जून, 2020 को कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,97,387 थी।
पिछले 24 घंटों में 16,988 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर चले गए हैं। इस तरह कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 3,327 की गिरावट आई है।
इन सक्रिय मामलों में से 72 प्रतिशत पांच राज्यों से हैं।
34 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 10,000 से कम सक्रिय मामले पाए गए हैं।
भारत में प्रतिदिन सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में भी लगातार गिरावट आ रही है जिसके कारण कुल सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आ रही है।
वैश्विक तौर पर, भारत में, पिछले 7 दिन में प्रतिदिन प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।
20 जनवरी, 2021 को सुबह 7 बजे तक कुल 6,74,835 लोगों को कोविड-19 प्रतिरोधी टीका लगाया जा चुका है। पिछले 24 घंटों में कुल 3,860 सत्रों में 2,20,786 लोगों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण के अब तक 11,720 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।
| क्र.संख्या | राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश | टीकाकरण किए गए लोगों की संख्या |
| 1 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 644 |
| 2 | आंध्र प्रदेश | 65,597 |
| 3 | अरुणाचल प्रदेश | 2,805 |
| 4 | असम | 7,585 |
| 5 | बिहार | 47,395 |
| 6 | चंडीगढ़ | 469 |
| 7 | छत्तीसगढ़ | 10,872 |
| 8 | दादरा और नगर हवेली | 125 |
| 9 | दमण और दीव | 94 |
| 10 | दिल्ली | 12,902 |
| 11 | गोवा | 426 |
| 12 | गुजरात | 21,832 |
| 13 | हरियाणा | 28,771 |
| 14 | हिमाचल प्रदेश | 5,049 |
| 15 | जम्मू-कश्मीर | 4,414 |
| 16 | झारखंड | 8,808 |
| 17 | कर्नाटक | 82,975 |
| 18 | केरल | 24,007 |
| 19 | लद्दाख | 119 |
| 20 | लक्षद्वीप | 369 |
| 21 | मध्य प्रदेश | 18,174 |
| 22 | महाराष्ट्र | 33,484 |
| 23 | मणिपुर | 1111 |
| 24 | मेघालय | 1037 |
| 25 | मिजोरम | 1091 |
| 26 | नगालैंड | 2,360 |
| 27 | ओडिशा | 60,797 |
| 28 | पुदुचेरी | 759 |
| 29 | पंजाब | 5,567 |
| 30 | राजस्थान | 32,379 |
| 31 | सिक्किम | 358 |
| 32 | तमिलनाडु | 25,908 |
| 33 | तेलंगाना | 69,405 |
| 34 | त्रिपुरा | 3,734 |
| 35 | उत्तर प्रदेश | 22,644 |
| 36 | उत्तराखंड | 6,119 |
| 37 | पश्चिम बंगाल | 43,559 |
| 38 | अन्य | 21,091 |
| कुल | 6,74,835 |
स्वस्थ हुए कुल मरीजों की संख्या 1.02 करोड़ (10,245,741) है।
कुछ दिन पहले ही स्वस्थ हुए कुल मामलों की संख्या, सक्रिय मामलों की संख्या से 1 करोड़ से अधिक हो चुकी है। यह अंतर आज 10,048,540 हो गया है। स्वस्थ होने की दर आज बढ़कर 96.70 प्रतिशत हो गई है। यह अंतर लगातार बढ़ रहा है क्योंकि स्वस्थ हो रहे मामलों की संख्या, नए आने वाले मामलों की संख्या से ज्यादा हो रही है।
नए स्वस्थ हुए मरीजों में से 80.43 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।
महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 4,516 मरीज स्वस्थ हुए हैं, केरल में 4,296 और कर्नाटक में 807 मरीज एक दिन में स्वस्थ हुए हैं।
नए सामने आए मामलों में से 79.2 प्रतिशत मामले सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।
केरल ने एक दिन में सबसे अधिक 6,186 नए मामले दर्ज किए हैं। महाराष्ट्र में 2,294 नए मामले सामने आए हैं।
महामारी के कारण प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट आई है और आज वह 162 पर आ गई है।
नई दर्ज हुई मौतों में से 71.6 प्रतिशत छह राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं।
महाराष्ट्र में सर्वाधिक (50) मौतें हुई हैं। केरल और पश्चिम बंगाल में प्रतिदिन क्रमश: 26 और 11 मौतें दर्ज हुई हैं।

More Stories
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक
आयकर विभाग द्वारा नए आयकर अधिनियम और टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर सेमिनार का आयोजन