जालंधर ब्रीज: आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 64,56,911 कोविड रोधी टीके लगाने के साथ ही देश की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज बढ़कर 138.35 करोड़ (1,38,34,78,181) से अधिक हो गई। यह उपलब्धि 1,46,27,925 सत्रों के माध्यम से अर्जित की गई है।
आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों का पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:
| स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,86,424 |
| दूसरी खुराक | 96,51,589 | |
| अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,84,161 |
| दूसरी खुराक | 1,67,81,405 | |
| 18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 48,80,25,346 |
| दूसरी खुराक | 29,74,18,621 | |
| 45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 19,18,58,896 |
| दूसरी खुराक | 14,10,65,936 | |
| 60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 11,98,64,939 |
| दूसरी खुराक | 9,00,40,864 | |
| योग | 1,38,34,78,181 |
पिछले 24 घंटों में 8,043 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी हुई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,41,95,060 है।
इसके परिणामस्वरूप भारत में रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।

More Stories
आंखों की रोशनी लौटी, चेहरे खिले – 29 बुजुर्गों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की
एम्स गुवाहाटी अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेंट की सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक