June 16, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत में कोविड रोधी टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 104.04 करोड़ के पार पहुंचा

Share news

जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 49,09,254 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 104.4 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,04,04,99,873 के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,03,62,667 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।

आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:  

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,78,578  
दूसरी खुराक 91,82,272  
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,70,444  
दूसरी खुराक 1,58,24,383  
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 41,26,09,938  
दूसरी खुराक 13,34,07,626  
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 17,33,06,910  
दूसरी खुराक 9,35,00,396  
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 10,88,31,281  
दूसरी खुराक 6,50,88,045  
योग 1,04,04,99,873  

पिछले 24 घंटों में 17,095 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,14,434 है।

परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.20 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है। 


Share news