June 21, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 135.99 करोड़ के पार

Share news

जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 70,46,805 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 135.99 करोड़ (1,35,99,96,267) के पार पहुंच गया। इसे 1,42,79,769 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,85,958
दूसरी खुराक 96,29,532
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,83,666
दूसरी खुराक 1,67,42,999
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 48,38,74,667
दूसरी खुराक 28,50,59,645
  45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 19,08,70,116
दूसरी खुराक 13,75,94,350
  60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,92,84,012
दूसरी खुराक 8,81,71,322
योग 1,35,99,96,267

पिछले 24 घंटों में 7,886 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,41,62,765 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.38 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 से अपने उच्चतम स्तर पर है।


Share news