June 21, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 128.76 करोड़ के पार

Share news

जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 79,39,038 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 128.76 करोड़ (1,28,76,10,590) के पार पहुंच गया। इसे 1,34,23,688 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त अनन्तिम रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,84,773
दूसरी खुराक 95,56,046
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,81,553
दूसरी खुराक 1,66,08,872
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 46,93,17,106
दूसरी खुराक 24,85,78,165
  45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 18,73,53,131
दूसरी खुराक 12,74,17,445
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,72,45,359
दूसरी खुराक 8,27,68,140
योग 1,28,76,10,590

पिछले 24 घंटों में 10,004 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,40,79,612 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.36 प्रतिशत है।


Share news