
जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 57,54,817 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 110 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,10,23,34,225 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,12,38,854 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।
आज सवेरे सात बजे तक
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:
स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,03,79,922 |
दूसरी खुराक | 92,97,352 | |
अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,83,73,373 |
दूसरी खुराक | 1,61,02,356 | |
18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 42,81,52,713 |
दूसरी खुराक | 16,02,59,021 | |
45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 17,72,47,072 |
दूसरी खुराक | 10,18,78,442 | |
60 वर्ष से अधिक | पहली खुराक | 11,11,04,883 |
दूसरी खुराक | 6,95,39,091 | |
योग | 1,10,23,34,225 |
पिछले 24 घंटों में 13,878 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,38,00,925 है।
परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.25 प्रतिशत है।
More Stories
आत्मनिर्भर भारत: भारतीय सेना ड्रोन प्रतियोगिता के माध्यम से स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देगी
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत के मज़बूत, सफल और निर्णायक जबाव ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लोक सभा में हुई विशेष चर्चा में भाग लिया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में ₹201 करोड़ की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया