June 21, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 102.94 करोड़ के पार पहुंचा

Share news

जालंधर ब्रीज: पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 64,75,733 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 102.94 करोड़ (1,02,94,01,119) के पार पहुंच गया। इसे 1,02,28,502 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,78,376
दूसरी खुराक 91,61,406
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,69,785
दूसरी खुराक 1,57,60,430
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 40,94,98,214
दूसरी खुराक 12,88,99,829
  45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 17,25,40,509
दूसरी खुराक 9,20,43,343
  60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 10,83,99,191
दूसरी खुराक 6,43,50,036
योग 1,02,94,01,119

पिछले 24 घंटों में 15,951 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,83,318 है।

परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.19 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है।


Share news