जालंधर ब्रीज: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो जालंधर द्वारा ‘9 साल – सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रर्दशनी आज से जिला लाइब्रेरी के साथ स्थित विरसा विहार में आरम्भ हो गई है। आम जनता के लिए आरम्भ हुई इस प्रर्दशनी में प्रवेश निशुलक है।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश बाली ने बताया की इस प्रदर्शनी का उदेशय पिछले 9 वर्ष में भारत सरकार की उपलब्धियां और सरकार द्वारा शुरू की गईं अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है ताकि वह इन योजनाओं का लाभ ले सके I
प्रदर्शनी देखने आए नौजवानों ने जहां अनेक प्रयासों और योजनाओं को समझा व जानकारियां हासिल की वहीं विभाग द्वारा करवाए गए क्विज़ मुक़ाबले में भी भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को विशेष प्रकार के कप व किताबें इनाम स्वरूप दी गईं। राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलंटियरों का विषेष सहयोग रहा।
इस मंत्रालय के गीत एवम नाटक विभाग के कलाकारों ने जादू दिखा कर समय बांधा।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया