May 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

यह जीत दर्शाती है कि हमारी सरकार के काम से लोग बेहद संतुष्ट : भगवंत मान

Share news

जालंधर ब्रीज:  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत के लिए उनको बधाई दी। मान ने इस महत्वपूर्ण जीत को हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।

मान ने कहा, “यह शानदार जीत हमारी सरकार के काम से लोगों की संतुष्टि का प्रमाण है। यह हमें पंजाब की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित करती है। उपचुनाव के दौरान लोगों से किए गए हर वादे को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।” 

मुख्यमंत्री ने गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव में आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया को भी उनकी निर्णायक जीत के लिए बधाई दी। इटालिया ने 17,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। मान ने कहा कि  ये जीत आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति के प्रति बढ़ते जनसमर्थन की पुष्टि करती है।

उन्होंने अपने वादों को पूरा करने और निरंतर प्रयासों के माध्यम से पंजाब का उज्जवल भविष्य बनाने के लिए आप सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को भी दोहराया।


Share news

You may have missed