February 28, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

चोरों ने बनाया हार्डवेयर की दुकान को अपना निशाना नगदी लेकर हुए फरार मामला सीसीटीवी में कैद

Share news

जालंधर ब्रीज:(रवि) दिन-ब-दिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला सामने आया थानां न:2 के अंतर्गत पड़ते वर्कशाप चौक के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान पर चोरों ने हार्डवेयर शॉप के ताले तोड़ कर अंदर से नकदी लेकर फरार हो गए ।

इस मामले की सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  सूचना मिलते ही थाना न:2 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी देते हुए दुकान मालिक हरजोत अरोड़ा ने बताया कि उनकी वर्कशॉप चौक पर हार्डवेयर गैलरी नाम से दुकान है।

सुबह दुकान पर आए तो देखा कि ताले टूटे हुए थे। चोर अंदर से दुकान में लगे काउंटर के ताले तोड़कर करीब 10 से 15 हजार रुपए की नकदी ले गए। इसके अलावा चोर और कोई सामान लेकर नहीं गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share news