February 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

फगवाड़ा के आसपास इन इलाकों में गुरुवार को पांच घंटे रहेगी बिजली बंद

Share news

जालंधर ब्रीज: फगवाड़ा के साथ लगते कई इलाकों में गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, 66 के.वी. सब स्टेशन चहेड़ू से चलते 11 के.वी. लवली यू पी एस फीडर और महेडू ए पी फीडर पर जरूरी मुरम्मत का काम किया जाएगा।

इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हरदासपुर, नारंगपुर, चहेड़ू, सपरोड़ अड्डा, काशी नगर, नानक-नगरी और जी.टी. रोड के आसपास के इलाकों में घरेलू, व्यावसायिक और मोटर कनेक्शनों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।


Share news