February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा पर आज पुरा देश भगवान श्री राम जी के जयकरो से गूंज उठा देशभर में मनाई गई महा दीपावली:- राकेश राठौर

Share news

जालंधर ब्रीज: भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व में राकेश राठौर ने स्थानीय फ्रेंड्स कॉलोनी सामने डी, ए ,वी,कॉलेज जालंधर में श्री हनुमान मंदिर में श्री राम मंदिर अयोध्या में रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के उपलक्ष में हनुमान मंदिर में बड़ी स्क्रीन लगाकर अयोध्या से श्री राम मंदिर का सीधा लाइव प्रसारण कॉलोनी निवासी राम भक्तों के साथ देखा और मंदिर में भजन संकीर्तन किया गया और प्रभु श्री राम जी के भजन गाए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों को प्रसाद और लंगर वितरण कर रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाई गई इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि आज भगवान राम जी अपने घर में 496 सालों के उपरांत अयोध्या में अपने जन्म स्थान पर पधारे हैं और आज इसकी खुशी पूरे जालंधर में ही नहीं पूरे देश विदेश में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ और पूरे जोश के साथ मनाई राकेश राठौर ने कहां की आज पूरा देश भगवान श्री राम जी के जय कारों के साथ गूंज उठा और पूरे देश में महा दीपावली पूरे जोश के साथ मनाई जा रही है आज सचमुच में पूरे देश के राम भक्त सबसे बड़ी दीपावली मना रहे हैं लोग और इसका उत्साह सड़कों पर गलियों में मोहल्ले में मंदिरों में देखते ही बन रहा है और यह सब कुछ हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ संकल्प के कारण की सफल हो पाया है राकेश राठौर ने इस पावन पुनीत अवसर पर सभी जालंधर निवासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,श्री कृष्ण जन्मोत्सव कमेटी फ्रेंड्स कॉलोनी के पदाधिकारी, अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, ऋषि ,राकेश सोनिक, हिमांशु शर्मा , जगमोहन मागो व अन्य राम भक्त उपस्थित थे ।


Share news