February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

देश में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 138.96 करोड़ के पार पहुंचा

Share news

जालंधर ब्रीज: आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्‍त अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 57,05,039 कोविड रोधी टीके लगाने के साथ ही देश की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज बढ़कर 138.96 करोड़ (1,38,95,90,670) से अधिक हो गई। यह उपलब्धि 1,47,11,227 सत्रों के माध्‍यम से अर्जित की गई है।
आज प्रात: 7 बजे तक प्राप्त अस्‍थायी रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों का पूरा ब्‍यौरा इस प्रकार है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,86,502
दूसरी खुराक 96,57,186
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,84,345
दूसरी खुराक 1,67,91,268
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 48,90,85,845
दूसरी खुराक 30,06,95,171
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 19,21,00,064
दूसरी खुराक 14,19,68,808
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 12,00,06,899
दूसरी खुराक 9,05,14,582
योग 1,38,95,90,670

पिछले 24 घंटों में 6,906 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी हुई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,42,01,966 है।

इसके परिणामस्वरूप भारत में रिकवरी दर 98.40 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है।


Share news