February 9, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

इलाके के काउंसलर पहुंचे मेहरचंद पॉलिटेक्निक

Share news

जालंधर ब्रीज: म्युनिसिपल काउंसलर जतिंदर जिंद (वार्ड नं. 63), अविनाश मानक (वार्ड नं. 68), चरणजीत बधन (वार्ड नं. 81), पूर्व काउंसलर जगदीश समराए और अनिल कुमार एक साथ मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर पहुँचे और प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को नेशनल अवार्ड मिलने पर बधाई दी।

काउंसलरों ने कहा कि डॉ. जगरूप सिंह को मिला यह सम्मान न केवल संस्थान के लिए, बल्कि पूरे जालंधर शहर के लिए गर्व का विषय है। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने सभी काउंसलरों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया कि उन्होंने व्यस्त समय में से समय निकालकर कॉलेज का दौरा किया।

उन्होंने सभी काउंसलरों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने सभी से आग्रह किया कि डी.ए.वी. कॉलेज से लेकर मेहरचंद पॉलिटेक्निक तक की सड़क, जो नहरी पानी की परियोजना के तहत पाइप डालने हेतु तोड़ी गई थी, उसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। उन्होंने बताया कि परियोजना अब लगभग पूरी हो चुकी है और यह सड़क रोज़ाना हज़ारों विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और कॉलेज स्टाफ़ के आने-जाने का मुख्य मार्ग है, इसलिए इसकी मरम्मत अति आवश्यक है।

काउंसलरों ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द इस सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। बैठक में दुर्गेश जांडी और मोनू पतियाल भी उपस्थित रहे।


Share news