जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दख़ल के बाद पंजाब सिविल सचिवालय में टेलिफ़ोन ऑपरेटर के पद पर सेवा निभा रही लखविन्दर कौर को बतौर टेलिफ़ोन सुपरवाइजऱ के पद पर पदोन्नति मिल गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ज्ञान चंद दीवाली ने बताया कि लखविन्दर कौर सुपुत्री श्री बलबीर सिंह ने आरक्षित नुक्ते के विरुद्ध उसके विभाग द्वारा बनती पदोन्नति ना देने सम्बन्धी आयोग को आवेदन दिया गया था।
इस सम्बन्धी मामले की जाँच-पड़ताल के बाद यह बात सामने आई कि लखविन्दर कौर की शिकायत बिल्कुल वाजिब थी। इस सम्बन्ध में आयोग ने सामान्य प्रशासन विभाग, पंजाब को श्रीमती लखविन्दर कौर को बनती पदोन्नति देने की हिदायत की। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने श्रीमती लखविन्दर कौर को पदोन्नति देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन