जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा करवाई जा रही खेड़ां वतन पंजाब दीयां स्टेट गेम्स सीजन-4 के तहत जालंधर में टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और चेस के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। आज तीसरे दिन लड़कियों के टेबल टेनिस और चेस के मुकाबले करवाए गए।
जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने मुकाबलों के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टेबल टेनिस अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में लुधियाना की टीम ने पहला, अमृतसर की टीम ने दूसरा और पटियाला तथा फतेहगढ़ साहिब की टीमों ने साझे तौर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पहला स्थान – लुधियाना: गुरांशी ओपल, शनाइया गोयल, ऐशा और किरन।
दूसरा स्थान – अमृतसर: आरूही ठाकुर, अनन्या, इनाइया और कियारा।
तीसरा स्थान – पटियाला: धृति, समायरा, शनाइया पुरी और इशिता।
तीसरा स्थान – फतेहगढ़ साहिब:तनीशा शर्मा, रसमिना कौर और धृति।
अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में अमृतसर की टीम ने पहला, पटियाला की टीम ने दूसरा और जालंधर तथा लुधियाना की टीमों ने साझे तौर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पहला स्थान – अमृतसर: कृशवी रोड़ा, गुरनाज कौर, प्रीजा और अनहद जोत कौर।
दूसरा स्थान – पटियाला:परम रूप कौर, मनीषा, खवाईश और सुनिधि।
तीसरा स्थान – जालंधर: रिधि शर्मा, सहज कौर, धनवी और प्रियांशी।
तीसरा स्थान – लुधियाना: काव्या, गार्गी, आइना और प्रियंका।
अंडर-21 से 30 साल लड़कियों के मुकाबले में पटियाला की टीम ने पहला, फाजिल्का की टीम ने दूसरा और बरनाला तथा लुधियाना की टीमें साझे तौर पर तीसरे स्थान पर रही।
पहला स्थान – पटियाला:दीक्षा, लवप्रीत, नेहा और अंजली।
दूसरा स्थान – फाजिल्का:कमलजीत कौर, शालू, सिमरनजीत कौर और रजनी।
तीसरा स्थान – बरनाला: सीरत कौर, लवप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, निशा, अमन और अमरजीत।
तीसरा स्थान – लुधियाना: मेहर, रितू, पूनम, भारती और मानसी।
चेस मुकाबलों के दौरान अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में पटियाला की टीम ने पहला स्थान, अमृतसर की टीम ने दूसरा स्थान और संगरूर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ए.सी.पी. राजेश ठाकुर और जिला अटॉर्नी अनिल विशेष तौर पर शामिल हुए। उनके साथ जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह और कोच मनीष भारद्वाज, हरमन, हरजीत, शमी और गगन बारी भी मौजूद थे।

More Stories
श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: 4,500 स्कूलों के 5.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में लिया भाग: तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण मिशन को पंजाब सरकार ने दी नई गति; एससी सब-प्लान के तहत 17,700 करोड़ रुपये से तेज होगा सर्वांगीण विकास: डॉ. बलजीत कौर