जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के आगामी मतदान के चलते युवाओं को अपनी वोट बनवाने के लिए प्रेरित करने के उदेश्य से जिले के अलग -अलग स्कूलों,कालेजों में स्वीप गतिविधियां ज़ोरों से चल रही है। आज हिंदु कन्या कालेज कपूरथला,जी.एस.एस तलवंडी चौधरियां और शाह अन्दरसियां,सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल (लड़कियाँ) सुल्तानपुर लोधी और जी.एस.एस स्कूल कपूरथला में 1-1-2022 को 18 साल की आयु के होने वाले युवाओं को वोट बनवाने के लिए फार्म नं: 6 भरवाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को वोट की महत्ता के बारे में अवगत करवाने के लिए पोस्टर मेकिंग,स्पीच,कविज्ज़ मुकाबले करवाए गए। इस अवसर पर प्रिंसिपल कम सैक्ट्री शक्ति सिंह, इंस्ट्रक्टर नरिन्दर सिंह सरकारी आई टी आई कपूरथला,बी एल ओलज जगदीश चंद्र, हरजिन्दर सिंह और प्रदीप कुमार उपस्थित थे। हिंदु कन्या कालेज की मैडम रेनू सोनी भी मौजूद थे।


More Stories
होली के पावन अवसर पर संदेश पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी
इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स की पंचकूला शाखा का उद्घाटन
पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित आईसीएआर-सीआईपीएफईटी के केवीके फाजिल्का में एकीकृत कीट प्रबंधन पर पांच दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यक्रम का उद्घाटन