जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत करते हुए बताया कि यह अभियान पूरे जिले में 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व ब्लाक विकास व पंचायत अधिकारियों को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया ताकि इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने जिले को पहले नंबर पर आने के लिए इस पखवाड़े के दौरान की गई गतिविधियों की फोटो व वीडियोज जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग को भेजने के लिए कहा।
डिप्टी कमिश्नर की ओर से गांव प्लास्टिक के प्रयोग को रोकना, ठोस व तरल कूड़े के प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए गांवों में बस रहे ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन प्लांटों को सुचारु ढंग से चलाने के लिए गांव के लोगों को अधिक से अधिक सहयोग देने व इस पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक गांवों को ओ.डी.एफ से ओ.डी.एफ प्लस बनाने की अपील की गई व इस प्रोग्राम को हर गांव में पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में जिला विकास व पंचायत अधिकारी, कार्यकारी इंजीनियर जल सप्लाई व सैनीटेशन मंडल के अलावा सहयोगी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार 2.0′; जालंधर देहाती पुलिस ने अवैध हथियारों समेत तीन को गिरफ्तार किया
पंजाब सरकार ने नौजवानों को नशों से दूर रखने के उद्देश्य से खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए पंजाब क्रिकेट लीग को दी मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंदन ग्रेवाल ने नगर निगम जालंधर कम्प्लैक्स में बाबा साहिब डा.भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा का किया उद्घाटन