April 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (क्षेत्रीय केंद्र) जालंधर में मनाया गया स्वच्छ भारत अभियान

Share news

जालंधर ब्रीज:  केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (क्षेत्रीय केंद्र) जालंधर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया गया। इस संबधी डॉ. अनिल शर्मा, प्रिंसिपल विज्ञानी एवं मुखी ने बताया कि इस अभियान के तहत किसानों के लिए एक प्रशिक्षण का आयोजन भी किया गया था तथा इसके तहत केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (क्षेत्रीय केंद्र) जालंधर परिसर के आसपास, गेस्ट हाउस, कॉन्फ्रेंस हॉल, वर्कशॉप और प्रयोगशालाओं की सफाई की है। स्वच्छता के प्रति स्टाफ सदस्यों में जागरूकता के लिए परिचर्चा का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत परिसर से प्लास्टिक रैपर हटा दिए और खेतों के आसपास कीटनाशक पैकिंग कवर का भी उचित तरीके से निपटान किया गया और मजदूरों को साफ-सफाई रखने के बारे में जागरूक किया गया। सभी ने मिलकर शपथ ली और परिसर को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाए रखने का वादा किया।


Share news

You may have missed