जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा सूरज भारद्वाज को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा महासचिव राजेश बागा ने इस संबंध में जानकारी देते बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा टीम का विस्तार करते हुए सूरज भारद्वाज को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। राजेश बागा ने सूरज भारद्वाज की नियुक्ति पर उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह नियुक्ति पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि सूरज भारद्वाज पार्टी के विचारधारा और केंद्र की मोदी सरकार की देश-हितैषी व जन-हितैषी नीतियों से जनता को जागरूक कर विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याक्षीयों की जीत में अहम भूमिका निभाएंगें। उधर सूरज भारद्वाज ने इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करेंगें।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास