जालंधर ब्रीज: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज राज्य भर के सभी स्कूलों में 2 जून से 30 जून, 2025 तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को इस समय का सही उपयोग करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों, जिनसे ज्ञान और कौशल में वृद्धि होती हो, में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये छुट्टियाँ विद्यार्थियों और स्टाफ को गर्मी के इस महीने में आवश्यक राहत प्रदान करेंगी।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज