जालंधर ब्रीज: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों को हर वर्ष कॉलेज के पूर्व छात्रों यानी एलुमनाई तथा शुभचिंतक दानदाताओं की ओर से लाखों रुपये की छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं। पिछले तीन वर्षों के दौरान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 12 लाख रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि ये छात्रवृत्तियां सिंगल पेरेंट परिवारों से संबंधित विद्यार्थियों, आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र-छात्राओं तथा शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की जाती हैं।
वर्तमान में कॉलेज में पुष्पा रानी मेमोरियल स्कॉलरशिप, सुख शांति मेमोरियल स्कॉलरशिप, सरोज शर्मा मेमोरियल स्कॉलरशिप, प्रो. कंवलजीत ढुड्डीके स्कॉलरशिप, रचना कौर मेमोरियल स्कॉलरशिप, हार्मनी-1984 स्कॉलरशिप, हार्मनी-1986 स्कॉलरशिप, हार्मनी-1991 स्कॉलरशिप, प्रो. कुलदीप लडोडिया स्कॉलरशिप, प्रो. ठाकुर दास शर्मा स्कॉलरशिप, एच.के. गिल अछेरवाल मेमोरियल स्कॉलरशिप, जी.एस. गिल अछेरवाल मेमोरियल स्कॉलरशिप, रमनदीप कनाडा स्कॉलरशिप, हरी सिंह चैरिटेबल स्कॉलरशिप, बी.डी. मेमोरियल स्कॉलरशिप, एच.आर. कपूर मेमोरियल स्कॉलरशिप और एलुमनाई स्कॉलरशिप सहित कई अन्य छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं।
छात्रवृत्ति के लिए योग्य विद्यार्थियों के चयन हेतु कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा एक विशेष समिति का गठन किया जाता है। यह समिति विद्यार्थियों द्वारा जमा किए गए आवेदन-पत्रों की जांच करती है, आवेदकों का साक्षात्कार लेती है तथा उनकी पात्रता, आर्थिक स्थिति और आवश्यकता के आधार पर सबसे योग्य एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन करती है।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कॉलेज के सभी पूर्व छात्रों और दानवीर शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। इन महानुभावों के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं तथा देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

More Stories
केवल सिंह ढिल्लों ने लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे की तैयारियों का जायजा, रेलवे स्टेशन और रैली स्थल का किया निरीक्षण
महज 5 वर्ष की उम्र में 1455 पौधे लगाकर पेश की मिसाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित
ऑपरेशन प्रहार 3.0 शुरू डीआईजी जालंधर रेंज के नेतृत्व में ऑपरेशन; एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा लिया