February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा उजाड़े और बेघर किये गए लतीफपुरा वासियों से मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Share news

जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आज लतीफ पुरा निवासियों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि भारतीय जनता पार्टी व केंद्र सरकार इस मसले को लेकर बेहद गंभीर है अश्विनी शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति कमीशन और अल्पसंख्यक आयोग भी इस मसले को लेकर बेहद गंभीरता के साथ काम कर रहा है और भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश की समूची लीडरशिप लतीफ पूरा वासियों के साथ इस मुश्किल घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश आम आदमी पार्टी की सरकार को कार्रवाई करने से पहले लोगों के पुनर्वास के इंतजामों को मुकम्मल करना चाहिए था। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकारें लोगों को आशियाना प्रदान करती हैं परंतु आम आदमी पार्टी कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार तो प्रदेश के लोगों को बेघर कर उनके आशियाने उजाड़ रही है अश्विनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार को यहां के लोगों को विश्वास में लेकर उनके पुनर्वास के सभी मुकम्मल इंतजाम करने चाहिए थे सर्दी के मौसम को ध्यान में ना रखते हुए बिना किसी इंतजाम के लोगों को उजाड़ना गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई है ।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा,पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी,प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, सरबजीत सिंह मक्कड़,पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,रवि महेंद्रू, दीवान अमित अरोड़ा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, जिला महामंत्री भगवंत प्रभाकर,जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया,जिला सचिव मनीष विज,मंडल अध्यक्ष,अमरजीत सिंह गोल्डी, अजमेर सिंह बादल,भूपेंद्र कुमार, अश्विनी अटवाल, भूपेंदर कालड़ा, राजन शर्मा,नीरज गुप्ता,नितिन बहरोल,नरेश वालिया, गौरव जोशी,सनी भगत, पंकज जुल्का, सुदेश भगत,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share news