जालंधर ब्रीज: एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने आज उन बहादुर बच्चियों का सम्मान किया, जिन्होंने बीते दिनों हथियार दिखा कर पैसे लूट कर भाग रहे लुटेरों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला करते हुए उनको पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। होशियारपुर के मोहल्ला तुलसी नगर के रहने वाले जगदीश सिंह की बेटियां अमीशा व सिमरन को अपने कार्यालय में प्रशंसा पत्र देकर सम्मान करते हुए एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने कहा कि हमें अपनी इन बहादुर बेटियों पर गर्व है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली से आई अपनी मौसी की बेटी ईशा के साथ बीती 22 अप्रैल को होशियारपुर के सैशन चौक-रेलवे रोड स्थिति ए.टी.एम से पैसे निकलवाने आई इन बच्चियों को दो लुटेरों ने हथियार दिखाकर इनसे 7500 रुपए लूट लिए थे, परंतु इन लड़कियों ने बड़ी हिम्मत व बहादुरी के साथ उनको घेर कर पकड़ लिया व लोगों की मदद से 7500 रुपए हासिल कर लिए। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ऐसी हिम्मती बेटियों को सलाम करती है और उनकी हौंसला आफजाई के लिए हमेशा वचनबद्ध है।

More Stories
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन से पंजाब भाजपा में भारी उत्साह, 2027 में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार: सनी शर्मा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर में भव्य स्वागत
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन