सोनीपत 23 मार्च, 2023 को किरोड़ीमल पब्लिक स्कूल द्वारा सीआरपीएफ कैंप में खेल गतिविधि स्पोर्ट्स फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौनिहालों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चों की बन्नी रेस से हुई । इसके बाद लेमन स्पून रेस , सेक रेस स्कीपिंग आदि गतिविधियां कराई गई। इन सभी प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार जी (DIG ) द्वारा पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किए गए और प्रतिभागी बच्चों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर बोलते हुए उप महानिरीक्षक महोदय जी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि आज विश्व में भारत और भारत में हरियाणा, और हरियाणा में भी सोनीपत जिले का जो खेलों में दबदबा है वह किसी और का नहीं ।इसीलिए बच्चों के पास अपने खेल के शौक को कैरियर में बदलने का सुनहरा अवसर है ।इस क्षेत्र में बच्चे काफी ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं।
उप महानिरीक्षक महोदय ने विद्यालय के द्वारा कराई गई इस गतिविधि की , विद्यालय स्टाफ की और प्रिंसिपल मैम की काफी प्रशंसा की ।
इस कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल मोनिका जैन ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सीआरपीएफ कैंप के अभिभावकों को यह आश्वासन दिया कि किरोड़ीमल पब्लिक स्कूल उनके बच्चों की शिक्षा के लिए हर बेहतर ,ठोस कदम उठाएगा और बच्चों के सुनहरे भविष्य को गढ़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। इस अवसर पर कैंप के अन्य अधिकारी प्रमाल सिंह (कमांडेंट), संजीव कुमार (उपकमांडेंट) , किरणजीत सहोता (सहायक कमांडेंट) भी उपस्थित थे।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान