जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी गई। इस प्रार्थना सभा में थॉट ऑफ़ द डे, टॉक ऑफ द डे सकारात्मक सोच पर आधारित थी। प्रार्थना सभा में ओम का उच्चारण भी करवाया गया। तथा साथ में आज के समाचारों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई । विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती संगीता निस्तन्द्रा ने विद्यार्थियों को END(efforts never die) अर्थात प्रयास कभी नहीं मरते और FAIL(first attempt in learning) सीखने में पहला प्रयास
के द्वारा बच्चों में सकारात्मक सोच को जागृत करने की प्रेरणा दी ।

उन्होंने कहा कि हमें कभी भी असफलता से निराश नहीं होना और हमेशा सीखने के लिए प्रयत्न शील रहना है ,तभी जीवन में सफलता प्राप्त होगी ।जीवन में नकारात्मकता कोई स्थान नहीं देना चाहिए और सकारात्मक सोच से हमेशा आगे बढ़ना चाहिए । इस प्रार्थना सभा में कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए।

More Stories
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदाताओं, एनजीओज़ और ब्लड सेंटरों को किया सम्मानित
वाइल्ड लाइफ सप्ताह के अंतर्गत छतबीड़ जू में बर्ड वॉक आयोजित
दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर