February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए 25 को लगेगा विशेष रोजगार कैम्प

Share news

जालंधर ब्रीज: कपूरथला जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 25 अगस्त को जालंधर के रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, नया प्रशासकीय परिसर, जालंधर में ”मिशन गोल्डन स्टार्ट” के तहत विशेष रोजगार कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

डिप्टी कमिश्नर कम अध्यक्ष जिला रोजगार ब्यूरो कपूरथला विशेष सारंगल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 25 अगस्त को कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर जिलों के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कैंप लगाया जायेगा।

इस कैंप में निजी क्षेत्र की नामी कंपनिया डी.आर.आई.टी.एम, विंडो, टेली परफॉर्मेंस, हाई प्वाइंट आउटसोर्सिंग आदि द्वारा उम्मीदवारो की इंटरव्यू ली जाएगी।

कैम्प में कपूरथला जिले के युवाओं की भागीदारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक बस उपलब्ध करवाई जा रही है ,जो 25 अगस्त को सुबह 7.30 बजे बस स्टैंड कपूरथला से रवाना होगी और उम्मीदवारों को इंटरव्यू स्थान पर बिल्कुल मुफ्त ले जाएगी।

नीलम महे, रोजगार ब्यूरो प्रमुख द्वारा बीपीओ क्षेत्र चंडीगढ़ और मोहाली में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं, जिनके पास 10+2 या इससे अधिक योग्यता है, कैम्प में अधिक से अधिक भाग लेने का न्योता दिया गया । उन्होंने कहा कि इस कैम्प से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए दफ़्तर के हेल्पलाइन नंबर 98882-19247 पर संपर्क किया जा सकता है।


Share news