जालंधर ब्रीज: कोटकपूरा, जिला फरीदकोट से संबंधित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किला नौ, शेर सिंह वाला,पख्खी कलां, संधवां और चंदबाजा के कुल 90 विद्यार्थियों ने आज विधानसभा सत्र की कार्यवाही दर्शक के रूप में देखी और सदन में होने वाले विधानक कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
सत्र की कार्यवाही देखने आए स्कूल के विद्यार्थियों से पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने मुलाकात की और उन्हें जीवन में मेहनत कर सफल इंसान बनने और राज्य एवं देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
स.संधवां ने इस मौके पर कहा कि सदन की कार्यवाही देखकर जहां विद्यार्थियों को राज्य की विधान क कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मिलती है, वहीं राजनीतिक नेताओं की कार्यशैली को वास्तविक रूप में देखने का मौका भी मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्साहित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि पंजाब के युवा विदेश जाने की लालसा छोड़कर यहां रहकर ही अच्छा रोजगार प्राप्त करें और अपने समाज की भलाई के लिए काम करें।
इस मौके पर संबंधित स्कूलों के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए पंजाब विधानसभा के स्पीकर का धन्यवाद भी किया।
इस मौके पर डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा श्री जय कृष्ण सिंह रोड़ी, विधायक प्रो. बलजिंदर कौर भी मौजूद थीं।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया