जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह भारत मां के वे महान सपूत थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था। उन्होंने जालिम ब्रिटिश हकूमत से जलियांवाले बाग में निहत्थे व बेकसूर भारतीयों पर किए जुल्म का बदला लिया था। आज हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं वह हमारे अनेकों देशभक्तों की कुर्बानियों के कारण ही संभव हो सका है।
वे आज आज शहीद ऊधम सिंह के जन्मदिवस पर नगर सुधार ट्रस्ट मार्किट में स्थापित उनकी प्रतिमा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की आहूति देने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता बल्कि शहीद ही हमारी विरासत हैं और हमारा समाज हमेशा इनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन से देश को आजादी दिलाने के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों के प्रति देश हमेशा नतमस्तक रहेगा।
ब्रम शंकर जिंपा ने महान क्रांतीकारी शहीद ऊधम सिंह जी की शहादत पर उन्हें सलाम करते हुए कहा कि उनकी देशभक्ति व शहादत हमारी मौजूदा व आने वाली पीढिय़ों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश की जंग-ए-आजादी में पंजाबियों ने बड़ी गिनती में कुर्बानियं दी थी और शहीद ऊधम सिंह की ओर से दी गई कुर्बानी अपने आप में बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि हम सभी की कर्तव्य बनता है कि हम अपने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता व अखंडता को और मजबूत करें। इस मौके पर पार्षद प्रदीप बिट्टू, सतवंत सिंह सियान के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान