जालंधर ब्रीज: समाज की प्रथम इकाई माने जाते मनुष्य को ही समाज का सिरजनहार कहा जाता है।परन्तु असली मनुष्य उसको ही माना जाता है जो निर्स्वार्थ हो ज़रुरत और समय की सही पहचान करके समाज की प्रगति के लिए कुछ विभिन्न करे।इसी राह पर चलते हुए समाज सेवी अतुल ढल ने समाज की बेहतरी के लिए काम करते हुए विभिन्न सामाजिक वेलफेयर ,धर्मशाला,धार्मिक सोसायटियों को 11-11 हजार रुपये की नकदी आर्थिक सहायता के रूप में भेंट की है।

वर्णनयोग है कि दूरदर्शन इन्क्लेव फेस -1 के रहने वाले समाजसेवी अतुल ढल क्षेत्र की प्रगति शुद्ध वातावरण और क्षेत्र के लोगों के अन्दर धार्मिक प्रचार के लिए अहम रोल अदा कर निम्रता करने वाली श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी दूरदर्शन इन्क्लेव फेस – 1, श्री गुरु रविदास धर्मशाला कमेटी खुरला किंगरा , इंटरनैशनल साईं मंदिर खुरला किंगरा , श्मशान भूमि कमेटी खुरला किंगरा , श्री शिव शक्ति मन्दिर बैंक इन्क्लेव न्यू ग्रीन माडल टाऊन कि प्रत्येक धार्मिक सोसायटियों के लोगों में समाज की बेहतरी के लिए जोड़े रखने और प्रेरित करने के लिए किए जाने वाले प्रयास , सुविधाएं प्रदान ,जैसे कार्यो को पूर्ण करने के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद की गई।

इस अवसर पर समाजसेवी कार्य को सफल बनाने के लिए उनके साथ हरभजन सिंह खुराना , संदीप ढल, प्रवीण कुंद्रा ,भूपिंदर भाटिया , रिंकू कलसी, सतपाल अरोड़ा, सुखवंत सिंह, ओमप्रकाश और अनिल सोनी भी विशेष सहयोग के लिए साथ थे।



More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया