जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। इसी कड़ी के अंतर्गत आज यहाँ सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर की तरफ से आंगनवाड़ी जत्थेबंदी के साथ मीटिंग की गई। यह मीटिंग बड़े ही सुखद माहौल में हुई।
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया है कि आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (सीटू) के साथ माँगों के बारे हुई मीटिंग में आंगनवाड़ी मुलाजिमों की माँगों सम्बन्धी विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आंगनवाड़ी यूनियन वर्करों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी जायज़ माँगों को जल्द स्वीकृत कर लिया जायेगा।
इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तवा, डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती माधवी कटारिया, अतिरिक्त सचिव श्रीमती विम्मी भुल्लर, डिप्टी डायरैक्टर रुपिन्दर कौर विशेष तौर पर उपस्थित थे।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार