February 12, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जिले की मंडियों में अब तक 384178 मीट्रिक टन धान की आमद

Share news

होशियारपुर जिले में धान की खरीद का काम सुचारु व निर्विघ्न ढंग से जारी है व अब तक जिले की मंडियों में 384178 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है जिसमें से 384172 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि  धान की खरीद के बदले अब तक किसानों को  757.26  करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि खरीद केंद्रों में लिफ्टिंग का काम भी तेजी से जारी है और अब तक 98 प्रतिशत धान की लिफ्टिंग की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान में पनग्रेन की ओर से  126569 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसी तरह मार्कफैड की ओर से  87566, पनसप की ओर से  64343, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कार्पोरेशन की ओर से  50530, एफ.सी.आई. की ओर से  52249  व व्यापारियों की ओर से  2915 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खरीदी गई फसल की अदायगी साथ-साथ करने की हिदायतों को खरीद एजेंसियों की ओर से जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फसल की लिफ्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है व अधिकारियों को धान की लिफ्टिंग साथ-साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर ने जिले के किसानों को अपील की कि धान की पराली व अवशेषों को आग न लगा कर इसका योग्य प्रबंधन किया जाए।


Share news