March 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जिले की मंडियों में अब तक हुई 248797 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद: डिप्टी कमिश्नर

Share news

जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि बीती शाम तक मंडियों में फसल बेचने आए किसानों के खातों में 424.69 करोड़ रुपए की सीधी अदायगी हो चुकी है, जो कि 97 प्रतिशत बनती है। उन्होंने बताया कि जिले की 74 मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 248877 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 248797 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 71302 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 59942, पनसप की ओर से 57515, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 34904, एफ.सी.आई की ओर से 20476 व व्यापारियों की ओर से 4658 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए शैड, पंखे, पीने का पानी आदि की भी पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडियों में फसल पूरी तरह सूखा कर ही लाएं व सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से फसल की कटाई न करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शाम के समय कंबाइनों से गेहूं की कटाई करवाने के समय कंबाइनों नमी वाली फसल भी काट देती है, जिससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।


Share news