शिरोमणि अकाली दल एस सी विंग कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए
जालंधर ब्रीज: आज गुरु रवि दास चौंक में शिरोमणि अकाली दल एस सी विंग जालंधर द्वारा कांग्रेस के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन। यह प्रदर्शन जालंधर के शहरी प्रधान भजन लाल चोपड़ा और पूर्व डिप्टी मेयर प्रवेश तांगड़ी की अगुवाई में हुआ। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार ने दलित समाज के बच्चों को स्कॉलरशिप भी नहीं दी,जिन लोगो के नीले कार्ड बने थे उनके काट दिए गए हैं और बच्चों की स्कूल फीस भी माफ़ नहीं की गई।
इस धरने में शामिल हुए जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नन और पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीला महल ने मौके पर पहुंच कर कहा की सरकार द्वारा दलित समाज के खिलाफ धक्केशाही की जा रही है और सरकार ने जो सहूलते दलित समाज को देनी थी वो सब कागजो में ही है असलियत में किसी को कुछ नहीं मिल रहा। इस मौके पर अशोक चांदला,बनवारी लाल, अरुण कुमार, हरप्रीत चोपड़ा, मनप्रीत चोपड़ा, कुलवंत कुमार, हैप्पी आबादपुरा आदि अन्य साथी मौजूद थे ।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा से डेनमार्क तक: एचपीवी से जुडी गलत सूचना पर शोध को मिली वैश्विक पहचान