जालंधर ब्रीज: सुबह संकीर्तन का शुभारंभ केवल कृष्ण, रेवती रमण गुप्ता, राजेश शर्मा, मिंटू कश्यप, विजय सगड़, अभिलाष शर्मा, मनोज कौशल और करतार सिंह द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व द्वारा किया गया।
श्री केवल कृष्ण जी ने बताया कि जरूरत से ज्यादा खाना, ज्यादा धन इकट्ठा करना, व्यर्थ की बातों में समय व्यतीत करना इत्यादि, यह सब भगवान के भजन में सबसे बड़ी बाधा है । बुद्धिमान व्यक्ति इन चीजों की तरफ ध्यान ना देकर एक चित से भगवान का भजन करते है। प्रभात फेरी में मंदिर के सेवकों द्वारा किए कीर्तन श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारि हे नाथ नारायण वासुदेव, हरिनाम सदा सुखदाई, गोविंद दामोदर माधवेति और हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन में सभी भक्तों ने खूब नृत्य संकीर्तन किया । जालंधर हाइट्स निवासियों ने अपने प्रभात फेरी पर पुष्पवर्षा करते हुए सभी भक्तों का स्वागत किया ।
25 अक्तूबर को कपिल शर्मा के निवास कैलाश नगर से और 26 अक्तूबर को प्राण नाथ चड्ढा के निवास स्थान मॉल रोड मॉडल टाउन से आरंभ होगी।
प्रभात फेरी में टी एल गुप्ता, गगन आरोड़ा, सुमित बंसल, ओम भंडारी, घनशाम राय, अमित जिंदल, विनीत अरोड़ा, दक्ष, प्रेम, करणवीर, ललित अरोड़ा, रामेश्वर दत्त, राजन गुप्ता, रामदेव वर्मा, रमण, जतिंदर, शशि भूषण, गुलशन, यश गुप्ता, आकाश मल्होत्रा, संजीव खन्ना, नीरज कोहली, रजिंदर लूथरा, विजय मक्कड़, संदीप चोपड़ा, वैभव, गौर, यांकिल कोहली, व अन्य शामिल हुए ।


More Stories
सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी वाले कार्टेलों से संबंधित पांच व्यक्ति 7 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से गिरफ्तार
फगवाड़ा के साथ लगते इन इलाकों में बुधवार रहेगी बिजली बंद
डी.सी. जालंधर वरजीत वालिया बने सुरजीत हॉकी सोसायटी के 22वें अध्यक्ष