जालंधर ब्रीज: जालंधर शहर के हरनामदासपुरा मोहल्ले के निवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और हर्षोल्लास से भरा रहा। मोहल्ले में शिवपुरी प्रबंधक कमेटी की ओर से आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ किया गया, जिसने इलाके में खुशी की नई लहर दौड़ा दी।
यह शुभ अवसर 17 अगस्त 2025, दिन रविवार, सुबह 10:00 बजे संपन्न हुआ। सेंटर का उद्घाटन प्रधान जिमी शेखर कालिया और उमा महेश्वर संयुक्त संपादक जालंधर ब्रीज़ ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

इस मौके पर प्रधान जिमी शेखर कालिया ने फिजियोथेरेपी सेंटर की उपयोगिता और महत्ता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अब इलाके के निवासियों को फिजियोथेरेपी की सारी आधुनिक सुविधाएँ अपने ही मोहल्ले में उपलब्ध होंगी। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाएगी बल्कि लोगों को इलाज के लिए दूर जाने की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।
इस शुभारंभ समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्ति और कमेटी सदस्य उपस्थित रहे जिनमें राजिंदर शिंगारी, गुलशन अरोड़ा, संजीव मिंटू, अश्वनी वाधवा, जतिदर कुमार, शांति परधा, टीटू भंडारी, काली गुलाटी, इंद्रजीत चावला, दीप सिंह सहित कमेटी के सभी मेंबर और बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी शामिल थे।
सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सेंटर इलाके के लिए एक स्वास्थ्य की नई सौगात है, जिससे हर उम्र के लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम का समापन उत्साह, आपसी सौहार्द और विकास की नई उम्मीदों के साथ किया गया।


More Stories
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा से डेनमार्क तक: एचपीवी से जुडी गलत सूचना पर शोध को मिली वैश्विक पहचान