जालंधर ब्रीज: जिला प्रशासकीय काम्पलेक्स स्थित टाईप-1 सेवा केंद्र अगले दो दिनों तक बंद रहेगा क्योंकि सेवा केंद्र में कार्यरत एक मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
यह सेवा केंद्र 15 और 16 सितंबर 2020 के लिए बंद रहेगा। इस बीच सेवा केंद्र को जीवाणुमुक्त करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी और जीवाणुनाशक दवाई का छिड़काव किया जाएगा।
जिला कोआर्डीनेटर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा माणकों का पालन करते हुए मुलाजिमों को होम कोआरनटाईन और कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल लोग नजदीकी दोमोरिया पुल आरओबी सेवा केंद्र, लद्देवाली, पिम्स, मॉडल टाउन और लम्मा पिंड चौक सेवा केंद्र का दौरा कर सकते हैं।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित