March 2, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

करोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए गंभीरता बहुत जरूरी -डॉ बलवंत सिंह

Share news

जालंधर (रवि) कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए इससे बचने संबंधी गतिविधियों को सेहत विभाग की तरफ से तेज कर दिया गया है। इसी तहत अब कोरोना टीकाकरण के लिए भी सेहत विभाग की तरफ से जारी हिदायतें अनुसार 60 साल से अधिक उम्र के लोग और सह रोग मरीज भी अपना टीकाकरण सेहत केंद्र में करवा सकते हैं । सिविल सर्जन डॉ बलवंत सिंह की तरफ से विशेष तौर पर टीकाकरण संबंधी विभाग और टीकाकरण टीमों को अधिक से अधिक टीकाकरण संबंधी करने की हिदायतें दी गई ।

सिविल सर्जन डॉ बलवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर में ब्लॉक बदल के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर और सब डिवीजन अस्पताल इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, अर्बन प्रायमरी हेल्थ सेंटर और जिला अस्पताल में टीकाकरण किया जा रहा है । लोग अपनी इच्छा अनुसार टीकाकरण निजी अस्पतालों में ₹250 में करवा सकते हैं ।

इसके लिए जालंधर के 45 अस्पताल कोरोना का टीकाकरण कर रहे हैं। जिसमें पिम्स, सेक्रेट हार्ट, एन एच एस, श्रीमान, कैपिटल, एस जी एल, सिक्का, जेनीसिस, सेंट्रल मेटरनिटी, पटेल, मकड़, गोयल किडनी केयर, डी एम सी, दोआबा, न्यू रूबी, आस्था, अंकुर किड्स, थिंद आई, वेदांता, आशीर्वाद, मान मेडिसिटी, आर एस गांधी हेल्पिंग एंड आदि अस्पताल शामिल हैं


टीकाकरण संबंधी दी गई जानकारी डॉ बलवंत सिंह सिविल सर्जन ने टीकाकरण संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि सह रोग 45 से 59 अपनी बीमारी का इलाज रिकॉर्ड साथ लेकर सेहत केंद्र से अपना टीका कर करवा सकते हैं । उन्होंने यह भी बताया कि कई बार तकनीकी खराबी होने के कारण 28 दिन बाद दूसरी डोज टीकाकरण का समय और स्थान व्यक्ति के फोन पर नहीं आता । इसलिए उन व्यक्तियों को पहली डोज़ से 28 दिन बाद आप अपनी जिम्मेदारी समझाते हुए । अपना टीकाकरण करवाने की अपील की और उन्होंने कोरोना के बढ़ रहे कहर से बचने के लिए लोगों को घर से बाहर जाते समय मास्क पहनने और सेहत विभाग की तरफ से समय-समय पर जारी की जाने वाली हिदायतों को गंभीरता से पालना करने के लिए कहा ।


Share news