जालंधर ब्रीज: भारतीय सेना इस वर्ष कारगिल विजय दिवस पर कई विधिवत आयोजनों के साथ 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदों को सम्मानित करने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। विजय दिवस के 24वें स्मृति समारोह का प्रमुख कार्यक्रम 25 व 26 जुलाई 2023 को द्रास में स्थित ‘कारगिल युद्ध स्मारक’ में आयोजित होने वाला है। इस स्मरणोत्सव में बड़ी संख्या में सेना और नागरिक प्रशासन के गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही संघर्ष के वीरता पुरस्कार विजेता और कई शहीदों के परिवार भी शामिल होंगे।
यह स्मरणोत्सव भारतीय सेना द्वारा अपने शहीद नायकों को श्रद्धांजलि देने और देश को अपने क्षेत्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारे सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान का स्मरण करवाने का एक सार्थक और ईमानदार प्रयास है। उन वीर सैनिकों के उत्कृष्ट कार्यों का गौरव के साथ वर्णन किया जाएगा जो हमारे युवाओं की भावी पीढ़ियों को ऐसे अनुकरणीय आचरण के लिए प्रेरित करेगा। कारगिल युद्ध के नायकों को भारतीय सेना की पवित्र परंपराओं को कायम रखने के लिए याद किया जाएगा।
इस आयोजन से पहले, क्षेत्र के स्थानीय लोगों के लिए बड़ी संख्या में प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर पूरे दिल से इस युद्ध का समर्थन किया। 23 जुलाई तक मैराथन दौड़, पेंटिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट और पोलो मैच अयोजित किए जा रहे है। यह कार्यक्रम 24 जुलाई 2023 को एक पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समाप्त होंगे। इसके बाद 25-26 जुलाई 2023 को कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास में स्मरणोत्सव आयोजित किया जाएगा।

More Stories
हथियार तस्करी वाले माड्यूल से सम्बन्धित दो व्यक्ति 5 अति-आधुनिक पिस्तौलों समेत अमृतसर से गिरफ़्तार
पंजाब पुलिस ने पाक- आधारित माड्यूल का पर्दाफाश करके एक ओर आतंकवादी साजिश को किया नाकाम; आईडी और पिस्तौल समेत आरोपी गिरफ़्तार
जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा पंजाब पुलिस अधिकारियों को एस.सी.एस.टी. एक्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश