जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र मोहल्ला फतेहगढ़ होशियारपुर में सरकारी फूड क्राफ्ट संस्थान राम कॉलोनी कैंप होशियारपुर द्वारा व्यावसायिक-प्रशिक्षण कोर्स के संबंध में एक दिवसीय जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया. जिला कोआर्डिनेटर अश्विनी कुमार कोंडल ने मरीजों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट होशियारपुर द्वारा चलाए जा रहे होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी फ्री और पेड कोर्स की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिससे छात्र-छात्राएं रक्षा, रेलवे व अन्य सरकारी व निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त कर अपना करियर बना सकते हैं व केंद्र में भर्ती हो सकते हैं. मरीज को एक महीने का फ्री कोर्स करने को भी कहा गया
इस मौके पर काउंसलर संदीप कुमारी, काउंसलर चंदन सोनी ने उपचाराधीन मरीजों को बहुमूल्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर काउंसलर संदीप कुमारी, काउंसलर चंदन सोनी, काउंसलर रजनी देवी, स्टाफ नर्स रियान सेठ मसीह, प्रशांत आदिया, अजय कुमार लेखाकार , जसवीर सिंह, बूटा सिंह आदि मौजूद रहे।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान