जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार के घर -घर रोज़गार मिशन अधीन स्व -रोज़गार को बराबर महत्ता देने के चलते आज रुरल् इंस्टीट्यूट कपूरथला में स्व -रोज़गार मेला लगाया गया। इस मेले दौरान संस्था के पिछले बैंच केपास -आउट शिक्षार्थियों की तरफ से भाग ले कर सरकार की अलग -अलग वित्तीय सहायता योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री रोज़गार जनरेशन योजना और मुद्रा लोन योजना का लाभ लेने के लिए अपने आवेदन भरे गए। एस.सी निगम और बैकफिनको जैसे संस्थानों ने भाग ले कर अपनी, योजनाओं अधीन योग्य प्रार्थियों के फार्म भरे गए।
ज़िला रोज़गार उत्पति, कौशल विकास और प्रशिक्षण अधिकारी कपूरथला श्रीमती नीलम महे ने बताया कि ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो कपूरथला जहाँ जिले के युवाओं को प्राईवेट क्षेत्र में नौकरियां मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध और अग्रणी रहा है वही कौशल और अपना काम करने के इछुक्क युवाओं को अपना कारोबार शुरू करवाने के लिए सरकार की तरफ से हर तरह की संभव सहायता मुहैया करवाने के लिए चाहवान है। उन्होंने जिले के नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि वह रोज़गार का मतलब सिर्फ़ नौकरी न ले कर सरकार की कौशल विकास की योजनाओं का लाभ लेकर आत्म -निर्भर जीवन की शुरुआत करे ।

More Stories
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया
स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए,’सेहत कार्ड’ के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह
डिप्टी कमिश्नर की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील