March 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्लेसमैंट कैंप में 27 उम्मीदवारों का रोजगार के लिए चुनाव

Share news

जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (DBEE), जालंधर ने बुधवार को अपने दफ्तर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया, जिसमें 27 उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार के लिए चुना गया।

रोजगार उत्पति कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमैंट कैंप में एलआईसी ने पहुँच की और 62 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसमें से 27 उम्मीदवारों को मौके पर ही रोजगार के लिए चुना गया।

रंजीत कौर ने कहा कि DBEE युवाओं को रोजगार दिलाने में मदद के लिए इस तरह के और भी प्लेसमैंट कैंप लगाएगी । उन्होंने युवाओं को रोजगार के अधिक अवसरों के लिए जिला प्रशासकीय परिसर स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो से संपर्क करने को कहा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए दफ्तर हेल्पलाइन नं. 90569-20100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


Share news