जालंधर ब्रीज: पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन अश्वनी सेखड़ी ने आज राज्य के समूह सिविल सर्जनों, मेडिकल सुपरीटेंडैंट एम.के.एच. और सिविल अस्पताल जालंधर और डिप्टी मेडिकल कमिश्नरों को हिदायत की गई हैं कि वह सरकारी अस्पतालों में सफ़ाई का मानक ऊँचा उठाने के लिए और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाएं। आज यहाँ चेयरमैन अश्वनी सेखड़ी और प्रशासनिक निर्देशक सुरभी मलिक, आई.ए.एस. द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा मीटिंग की गई, जिसमें सेखड़ी ने अस्पतालों में ”सफ़ाई और दवा” का नारा देते हुए, इसको सुनिश्चित बनाने के सख़्त निर्देश दिए।
सेखड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन द्वारा पंजाब राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तत्पर है। सुरभी मलिक, आई.ए.एस. पंजाब हैल्थ सिस्टम्ज़ कॉर्पोरेशन द्वारा इस मौके पर बोलते हुए अधिकारियों को हिदायत की कि अस्पतालों में आने वाले बुज़ुर्ग और दिव्यांग व्यक्तियों को पहल के आधार पर ईलाज मुहैया करवाया जाए।
यहाँ बताने योग्य है कि पी.एच.एस.सी. द्वारा कायाकल्प प्रोग्राम के अधीन बहुत ही साफ़-सुथरे अस्पतालों को पहले ही सर्वेक्षण करके ईनाम दिए जाते हैं, जिससे सभी अस्पतालों में सफ़ाई का स्तर ऊँचा उठाने का जज़्बा बना रहे। मीटिंग के आखिर में डॉक्टर रमन शर्मा डायरैक्टर पंजाब हैल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन ने समूह अधिकारियों को हिदायत की कि दिए गए निर्देशों को यथावत लागू किया जाए।

More Stories
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
प्राइमरी और मास्टर कैडर स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी शुरू; शिक्षा विभाग को शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा
भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों को और मजबूत बनाने के लिए जल्द करेगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती : हरजोत सिंह बैंस