जालंधर ब्रीज: स्कूल शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्मार्ट दिखिला अभियान शुरू किया है ।कपूरथला ज़िले के सरकारी स्कूलों में सैशन 2022 -23 के लिए दाख़िला अभियान की शुरुआत अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर शहरी विकास अनुपम कलेर और शिक्षा विभाग के आधिकारियों की तरफ से गई।
यह अभियान 29 अप्रैल तक चलेगा, जिसके अंतर्गत ईच वन ब्रिंग वन की नीति को उत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्मार्ट स्कूलों में प्री -प्राइमरी से बारहवीं तक दाख़िले के लिए कोई फ़ीस नहीं है। इसके इलावा विद्यार्थियों को मुफ़्त वर्दियाँ,किताबों की सुविधा भी दी जा रही है। शिक्षा विभाग के आधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों में अल्पसंख्यक ,ऐस.सी.बी.सी और विशेष ज़रूरत वाले विद्यार्थियों के लिए वज़ीफ़ा स्कीमों के इलावा वोकेशनल शिक्षा के लिए अलग -अलग कोर्स में दाख़िला भी किया जा रहा है।
ज़िला शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह और उप ज़िला शिक्षा अधिकारी बिकरमजीत सिंह ने बताया कि एक विशेष पहलकदमी करते हुए विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी बोलने में महारत के लिए इंग्लिश बूस्टर क्लब की स्थापना की गई है जिस के अंतर्गत विद्यार्थियों के अंग्रेज़ी भाषा के सुधार की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके इलावा अति आधुनिक तकनीकों का पढ़ाई में प्रयोग के लिए डिजिटल क्लास रूम और ई -कंटैंट के साथ पढ़ाई को उत्साहित किया जा रहा है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित