जालंधर ब्रीज: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाबी और हिंदी विषयों के मानक को ऊँचा उठाने के लिए राज्य के सभी जि़लों में जि़ला मैंटर (डी.एम.) तैनात कर दिए हैं। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाबी और हिंदी विषयों की गतिविधियां अच्छी तरह से चलाने के लिए ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंंजाब’ प्रोजैक्ट के अधीन यह जि़ला मैंटर (पंजाबी और हिंदी) नियुक्त किए गए हैं। यह जि़ला मैंटर आगे ब्लॉक स्तर पर मेहनती अध्यापकों को अपने साथ ब्लॉक मैंटर लगाएंगे। यह अपने-अपने स्कूलों में रह कर डी.एम. और बी.एम. के तौर पर अपनी ड्यूटी निभाएंगे।

More Stories
पीआईबी जयपुर द्वारा पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने कपूरथला में साइंस सिटी का दौरा किया
पीएसपीसीएल की ज़मीन से लेकर लैंड पूलिंग तक: बाजवा ने कहा न्यायपालिका पंजाब को आप के फैसलों से बचा रही
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में एलुमनी ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, ग्रीन कैंपस की ओर बड़ा कदम